रायबरेली-एक राष्ट्र एक चुनाव पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया अपना समर्थन

रायबरेली-एक राष्ट्र एक चुनाव पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया अपना समर्थन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली:उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव पर परिचर्चा बैठक की गई जिसमें जिले भर के आए व्यापारियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लागू होने से देश का विकास तीव्र गत से बढ़ेगा, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि लोकसभा , अलग-अलग राज्यों के चुनाव होने पर लगभग 9 लाख करोड रुपए का ब्याह होता है, एक राष्ट्र एक चुनाव होने से लगभग देश का 5 लाख करोड रुपए बचेगा जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में देशवासियों को लाभ मिलना स्वाभाविक है, जिला अध्यक्ष लोचन सिंह छाबड़ा नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से आम आदमी भी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ सकता है, व्यापारिक और शैक्षिक क्षेत्र के नुकसान से बचा जा सकता है, उपस्थित पदाधिकारी व्यापारियों ने सर्वसम्मत से" एक राष्ट्र एक चुनाव "के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया, इस मौके पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल ,गीता सिंह ,नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ,जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी,राजकुमारी सिंह, रेखा केसरवानी ,अनिल लोहिया, हरभजन सिंह छाबड़ा ,आलोक सिंह, बीके रावत, सोना सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रमेश द्विवेदी ,धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,मोहम्मद शकील, शिखर श्रीवास्तव, पवन जौहरी,रामकिशोर प्रजापति, बृजेश प्रजापति, प्रवीण गुप्ता ,रितेश रस्तोगी सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।