Raibareli-चिकित्सक ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर
बछरावां- रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में तैनात चिकित्सक गणनायक पांडे के साथ अभद्रता की शिकायत थाने में की गई है। जिसमें चिकित्सा गणनायक पांडे ने लिखित तहरीर में दर्शाया है कि कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट एवं धक्का मुक्की की गई है जिससे उनकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर भी किया गया था। बताते चले कि
=
चिकित्सक ने लिखित तहरीर में बताया है कि कस्बे के निवासी संतोष कुमार एवं बृजेश कुमार द्वारा अज्ञात साथियों द्वारा अभद्रता की गई थी जिसको लेकर चिकित्सकों में काफी आक्रोश भी देखा गया था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी ।

rexpress
