रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में दूसरे दिन वालीबॉल मैच की मची धूम

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में दूसरे दिन वालीबॉल मैच की मची धूम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

ऊंचाहार/रायबरेली-चिन्मय विद्यालय एन टी पी सी में ग्यारहवें ऑल इंडिया खेल मिलन वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन वालीबॉल खिलाड़ियों ने वालीबॉल मैच के सभी कौशल एवं खेल तकनीक का बेमिसाल प्रदर्शन किया। 
इस प्रतियोगिता में चिन्मय मिशन के 10 विद्यालयों सी आई आर एस कोयंबटूर, सी वी जी एम आर हैदराबाद,  सी वी कन्नूर केरला,  सी वी  कोलार कर्नाटक,  सी वी  दिल्ली, सी वी वदूथला कर्नाटक, सी वी बोकारो, सी वी  ऊँचाहार,  सी वी हरिहरा चेन्नई,  और सी वी जमशेदपुर की कुल 14 टीमों ने भाग ले रही हैं जिसमें 4 टीमें गर्ल्स की और 10 टीमें बॉय  की हैं। 
आज दूसरे दिन की कड़ी स्पर्धा
में सी वी  ऊँचाहार ने सी वी वदूथला को,  सी वी  दिल्ली  ने सी वी  कन्नूर को , सी वी जमशेदपुर ने सी वी हरिहरा  को, सी वी जी एम आर ने सी वी हरिहरा  को, सी वी कोलार ने सी वी कोयंबटूर को , सी वी ऊँचाहार गर्ल्स ने सी वी  एम बोकारो को, सी वी  दिल्ली ने सी वी कन्नूर को,  सी वी ऊँचाहार  ने सी वी  कन्नूर को,  सी वी वदूथला गर्ल्स  नें सी वी  हरिहरा को, सी वी ऊँचाहार  गर्ल्स  ने  सी वी जी एम आर हैदराबाद को , सी वी बोकारो ने  सी वी  वदूथला   को मात दी। 
सेमी फाइनल के कड़े मुकाबले में सी वी जमशेदपुर बॉय नें सी वी ऊँचाहार को, सी वी  कोलार बॉय ने सी वी दिल्ली को, सी वी वदूथला गर्ल्स ने सी वी जी एम आर हैदराबाद को,  सी वी  ऊँचाहार गर्ल्स ने सी वी हरिहरा को हराकर फाइनल में जगह बनाया।
प्रधानाचार्य मनीष कुमार स्वामी ने छात्र खिलाड़ियों के खेल भावना और उनके  कौशल की  भूरि-भूरि प्रशंसा की। कल फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।