रायबरेली-जीवन की विविधताओं का श्रेष्ठ संदेश देती है भगवान श्रीकृष्ण की कथा- आचार्य भूषण पाण्डेय

रायबरेली-जीवन की विविधताओं का श्रेष्ठ संदेश देती है भगवान श्रीकृष्ण की कथा- आचार्य भूषण पाण्डेय

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली - पूरे जददू पयाग पुर नन्दौरा मे चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्री मद भागवत कथा के छठे दिन आचार्य शान्ति भूषण पाण्डेय ने भगवान श्री कृष्ण की अनेको लीलाओ का बखान किया, पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है, यजमान माता प्रसाद त्रिपाठी सपत्नीक कथा श्रवण कर रहे है l
  आचार्य श्री शान्ति भूषण पाण्डेय ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये, उन्होंने बताया कि द्वापर मे भगवान हरि ने कृष्ण के रूप मे अवतार लेने के बाद पृथ्वी पर अत्याचारी,अतताइयो का अंत किया, जिससे धरती इन पापियों से मुक्ति हुई, उन्होंने रुक्मिणी से विवाह किया और मानव समाज को भी सन्देश दिया, भागवत कथा मे आये भक्त रुक्मिणी विवाह की कथा सुन भाव विभोर हो गये l
आचार्य ने बताया कि भागवत कथा श्रवण करने से जन्मों जन्मों के पाप नस्ट हो जाते है इसलिए जहाँ भी भागवत कथा हो रही हो वहाँ जाकर कथा सुननी चाहिए इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है, इस मौके पर शिव करन त्रिपाठी, शिव बरन त्रिपाठी, राजकिशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राम प्रकाश त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, गंगा धर शुक्ला, लोक पति त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, बल करन सिंह, शिव केश दुबे, अवधेश गुप्ता, अजीत प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, धीरज त्रिपाठी आदि सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे l