Raibareli-भारत न्याय जोड़ो यात्रा किसी व्यक्ति के रोकने से रुकने वाली नही है- कमल सिंह चौहान

Raibareli-भारत न्याय जोड़ो यात्रा किसी व्यक्ति के रोकने से रुकने वाली नही है- कमल सिंह चौहान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली में भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का कचहरी गेट पर फूंका पुतला , जिसमे मुख्यरूप  से कांग्रेस नेता आमीन पठान सोशल मीडिया प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम जिला महासचिव मोहित सिंह हुरचंद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ अवस्थी सरेनी विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी सदर विधानसभा अध्यक्ष सुहैल खान (सोना ) सभासद अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे। अब साथियों ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोई भी ताकत नहीं रोक सकती और न्याय के हक के लिए लड़ने वाले हमारे नेता राहुल गांधी की यात्रा में विघ्न डालने वाले कलयुग के कालनेमी है। जिसमे कमल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है जो भारतवर्ष के लोकतंत्र के लिए हानिकारक है , जो कि नही होना चाहिए । कांग्रेस के नेता अमीन पठान ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जिस तरीके से जगह जगह रोका जा रहा है उससे भारत की जनता समझ रही है कि तानाशाह किस तरीके से कितना डरा हुआ है। अबकी चाहे जो हो आम चुनाव में बीजेपी की हार तय है। जनता इनके जुल्मों का हिसाब जरूर करेगी।