रायबरेली-नगर में दबंगों द्वारा कार सवार लोगों पर जानलेवा हमला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,,,

रायबरेली-नगर में दबंगों द्वारा कार सवार लोगों पर जानलेवा हमला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-नगर में दबंगों द्वारा कार सवार लोगों पर जानलेवा हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ,वायरल वीडियो नगर के बस स्टैंड का बताया जा रहा है जहां मंगलवार की देर रात कुछ दबंगों द्वारा कार सवार लोगों पर ईट पत्थर से जानलेवा हमला किया जा रहा है, लेकिन कार सवार लोग मौके से भाग निकलते है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले से सम्बंधित कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं, वायरल फुटेज के आधार घटना की छानबीन की जा रही है।