रायबरेली-घरेलू विवाद के चलते खाया जहरीला पदार्थ,,,

रायबरेली-घरेलू विवाद के चलते खाया जहरीला पदार्थ,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली- गंगहरा गुलालगंज में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय रंजीत ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।
रंजीत की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह नशे की लत का शिकार है। आर्थिक तंगी के कारण वह अक्सर अपने बच्चों से झगड़ा करता था। शनिवार को भी परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे आहत होकर रंजीत ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहर खाने के बाद रंजीत की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम प्रधान अजय कुमार के अनुसार, रंजीत की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। नशे की लत और पैसों की कमी के कारण घर में अक्सर कलह का माहौल रहता है।