ऊंचाहार:11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:विराट बीरा पासी जन कल्याण सेवा संस्थान ने कराया आयोजन

ऊंचाहार:11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:विराट बीरा पासी जन कल्याण सेवा संस्थान ने कराया आयोजन

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक में विराट बीरा पासी जन कल्याण सेवा संस्थान समिति ने 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। रोहनिया किला परिसर में हुए इस कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश बहादुर सिंह ने की। बाबागंज के विधायक विनोद सरोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपनी ओर से 1,21,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सलोन विधायक अशोक कोरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए और 10,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की।संस्था के अध्यक्ष बृजेश पासी और उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र पासी की देखरेख में आयोजित इस समारोह में नवदंपत्तियों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। प्रत्येक जोड़े को बेड, आलमारी, बक्सा, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर, पानी की टंकी, परात, थाली, गिलास और एक विशेष ज्वेलरी सेट उपहार स्वरूप दिया गया।
इस पुनीत कार्य में राम हरक फौजी, मथुरा प्रसाद, गंगाधर सरोज, राहुल राजभर, मुकेश चंद्र, पवन कुमार, राहुल प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। रोहनिया और आसपास के सर्व समाज के लोगों ने भी तन-मन-धन से इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीब परिवारों को संबल प्रदान करते हैं और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हैं।