रायबरेली-गेगासो और लालगंज बाईपास पुल बंद होने के बावजूद टोल लिये जाने का व्यापार मंडल ने किया विरोध

रायबरेली-गेगासो और लालगंज बाईपास पुल बंद होने के बावजूद टोल लिये जाने का व्यापार मंडल ने किया विरोध

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


व्यापार मंडल ने पुल निर्माण में मानक विहीन सामग्री लगाने का लगाया आरोप


लालगंज-रायबरेली-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज अध्यक्ष विवेक शर्मा और जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने व्यापारियों के साथ लालगंज बाईपास रेलवे ब्रिज पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया है और कहा है कि जब रायबरेली फतेहपुर मार्ग पर दो-दो पुल बंद है तो ऐहार टोल प्लाजा को बंद कर लोगों से की जा रही टोल टैक्स की अवैध वसूली को भी बंद किया जाये। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी लालगंज फतेहपुर हाईवे चालू होने के बाद ही बाईपास का पुल टूट गया था लेकिन फिर भी टोल टैक्स की वसूली हो रही थी अब जबकि लालगंज बाईपास पुल सहित गेगासो पुल भी बंद चल रहा है तो टोल टैक्स लेना सरासर जनता के साथ नाइंसाफी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 3 महीने में ही पुल का फिर से एक बार क्षतिग्रस्त हो जाना अपने आप में भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है। नेशनल हाईवे के अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्हें जनता की दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं है तभी तो लालगंज रेलवे ब्रिज निर्माण के समय नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने निरीक्षण करना उचित नहीं समझा और पुल निर्माण करने वाली कंपनी ने मानक विहीन निर्माण कर एक बार फिर से सरकार को भी संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष रोहित सोनी और व्यापार मंडल महामंत्री शिवम गुप्ता, कौशलेंद्र कंचन ने कहा कि रायबरेली कहने को तो वीआईपी जिला है लेकिन जनपद के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि रेलवे पुल की स्लैप में पांच बाई तीन की सरिया डाली गई है और साथ ही स्लैप में मसाला भी बहुत ही गड़बड़ लगाया गया है जिसके चलते पुल के ऊपर की स्लैप डैमेज हुई है। महेज साढ़े  6 इंच की ही स्लैप डाली गईहै।वास्तव में जिस जगह से पुल का स्थान शुरू होता है वहां पर पूरी सड़क ही दब गई है। शनिवार को कंपनी के मजदूर धंस गई सड़क की स्लैप को तोड़ रहे थे लेकिन कोई भी इंजीनियर स्तर का अधिकारी मौजूद नहींथा। जिससे यह जाहिर होता है कि लालगंज के बाईपास पुल को अधिकारी  बिल्कुल तवज्जो नहीं दे रहे हैं। अर्पित गुप्ता, शीलू त्रिवेदी ,शानू बाजपेई, रणविजय सिंह, संजय सिंह ,मोहनलाल गुप्ता सहित व्यापार मंडल के अन्य लोगों ने लालगंज बाईपास पुल के निर्माण में हुए  भ्रष्टाचार और टोल टैक्स की वसूली को तुरंत बंद किए जाने को लेकर  सोमवार को जिलाधिकारी के तहसील दिवस में जबरदस्त विरोध जताने की बात कही है।