रायबरेली-डिलीवरी के नाम पर वसूली का आरोप, अस्पताल गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

रायबरेली-डिलीवरी के नाम पर वसूली का आरोप, अस्पताल गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शहर के जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के नाम पर कथित वसूली और लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गर्भवती महिला प्रतिभा से डिलीवरी के नाम पर रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उसे अस्पताल से बाहर कर देने का आरोप है।
परिजनों के मुताबिक, प्रसव पीड़ा से कराहती महिला अस्पताल के गेट तक पहुंची, जहां उसने बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल के गेट पर प्रसव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में महिला और नवजात को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद तीमारदारों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल प्रसव के नाम पर वसूली और महिला को अस्पताल से बाहर किए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है।
सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को संस्थागत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।