वाडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

वाडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो - 7007782057

बछरावां, रायबरेली- रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ हुई वाडनगर से वाराणसी सेवा के संकल्प से राष्ट्र सेवा के पथ तक की यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बछरावां शिवम मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा के सेवा भाव एवं समर्पण का उत्साहवर्धन कर यात्रा में शामिल कार्यकर्ता बंधुओं का बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही इस सेवा संकल्प यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों को आगामी यात्रा की मंगलकामनाएं भी प्रेषित की गई। इस अवसर पर शिवम मिश्रा ने बताया की सेवा का भाव, समर्पण का प्रण और राष्ट्र का संकल्प यही युवा शक्ति की पहचान है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुष्ठान सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।