रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन का किया आयोजन

रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन का किया आयोजन

-:विज्ञापन:-

  रिपोर्ट-सागर तिवारी

- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाने के लिये निर्देश

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्रीय विधायक ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्वत के आह्वन पर अपने कार्यालय पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया। सैकड़ों सक्रिय सदस्यों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उन्हें गाँव में लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहचाने के निर्देश दिए गए हैं। 
       प्रदेश की भाजपा सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन आठ वर्ष पूर्ण होने और भाजपा का छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के की मंशा के अनुरूप बुधवार की दोपहर बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने सवैया तिराहा स्थित अपने कार्यालय पर  सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय,  श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद कार्यक्रम में आए सैकड़ों सदस्यों को विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने फूल माला पहनाकर स्वागत और उनका उत्साहवर्धन किया। सदस्यों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए और उन्हें ज्यादा ज्यादा लाभान्वित कराने निर्देश दिए हैं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेवपाल, वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह , भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल, मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह समेत पार्टी अन्य नेताओं को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजना लाकर गरीब शोषितों के लिए उनका कल्याण किया है। आवारा मवेशियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऊंचाहार, रोहनिया, जगतपुर, दीनशाह गौर ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करवाया। सैकड़ों पक्की और इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण कराया गया। विधायक ने बताया कि उनके कार्यकाल में विद्युत उपकेन्द्र और डिविजन का निर्माण करवाया गया जिससे अधिक अधिक बिजली मिल रही है। किसानों के लिए अभिशाप बनी बगुलाही झील की सफाई करवाकर हजारों किसानों का समाधान किया गया। विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं और विकास कार्यों का बखान किया गया। इस दौरान आशीष तिवारी, अरुण कुमार, राजू सिंह,ओम प्रकाश साहू, कृष्ण नरेश गुप्ता, राजकुमार तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रदीप चौरसिया, अवधेश जायसवाल, हरिकेश मौर्या, विकास श्रीवास्तव, राजू सोनी, अमरेश यादव, बुदुन पाण्डेय, अरविन्द शर्मा, समेत भारी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।