रायबरेली-नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न,,

रायबरेली-नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-शनिवार को कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 17 शिकायती पत्र आये जिसमें एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका, सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।
नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।
फूलबाग मजरे सवैया हसन निवासी शिवराम ने पटटे की जमीन पर पड़ोसियों द्वारा ईट रखकर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया,अरखा निवासी चंद्रकांत उपाध्याय ने सगे भाई पर पैतृक संपत्ति में हिस्सा न देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।
इस मौके पर कोतवाल आदर्श कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।