रायबरेली-न्यायालय से स्थगन के बावजूद भूमि पर हो गया निर्माण

रायबरेली-न्यायालय से स्थगन के बावजूद भूमि पर हो गया निर्माण

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - आपसी बंटवारे के लंबित वाद के स्थगन के बावजूद विवादित भूमि पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कर लिया गया , निर्माण के समय दूसरा पक्ष बाहर गया हुआ था । उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की है ।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसवा मजरे कंदरावा का है । गांव के शिव बहादुर का कंदरावा गांव स्थित भूमि संख्या 4050 के सह खातेदार है । इस भूमि के बंटवारे के लिए उन्होंने एसडीएम न्यायालय में बाद दायर कर रखा है । इस भूमि के अन्य खातेदार सड़क की तरफ भूमि पर कब्जा करना चाहते थे । जिसकी शिकायत उन्होंने जनवरी माह में न्यायालय में की थी । जिस पर न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी कर दिया था । इधर मुकदमे का वादी कहीं बाहर गया हुआ था , तो इस भूमि पर अन्य खातेदार ने सड़क की तरफ कब्जा करके निर्माण कर लिया । वादी जब वापस लौटा तो उसे मामले की जानकारी हुई । दो दिन पहले कब्जा करने वाले लोग जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे तो वादी वहां पहुंचा और उसने मना किया तो उसे धमकी दी गई । इसके बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत की है । कोतवाली संजय कुमार ने बताया कि मामला न्यायालय की अवमानना का है , इसमें न्यायालय द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी ।