रायबरेली-प्रतापगढ़ एमएलसी के विरुद्ध तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्श,,,,

रायबरेली-प्रतापगढ़ एमएलसी के विरुद्ध तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्श,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी


- जमीन कब्जाने का आरोप

ऊंचाहार-रायबरेली -प्रतापगढ़ जनपद के विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के विरुद्ध बुधवार को ग्रामीणों ने ऊंचाहार तहसील में प्रदर्शन करके जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है । ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी अधिकारी सुन नहीं रहे है और जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है ।
      मामला नगर से जुड़े गांव मदारीगंज का है । ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास स्थित बंजर भूमि संख्या 219 और 222 पर जबरन कब्जा किया जा रहा है । जबकि इस भूमि पर गांव के भूमिहीनों को भूमि का आवंटन मिला था । इससे जुड़ी भूमि संख्या  223 का सीमांकन की प्रक्रिया लंबित है । इसके बावजूद भूमि पर बाउंड्री और पिलर का निर्माण किया जा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है । यह निर्माण कार्य प्रतापगढ़ जनपद के एमएलसी गोपाल जी द्वारा किया जा रहा है । बुधवार को तहसील पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके निर्माण रोके जाने की मांग की है । प्रदर्शन करने वालों में गांव के जंग बहादुर चौहान , सुनीता , शिव करन , राजकली , राजेश कुमार , सुरेश , अनीता, जनक दुलारी , राम लखन , मनीष , राज दुलारी , शांति , विनीता , सावित्री , रामेंद्र आदि शामिल थे । उधर एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि भूमि की पैमाईश हो चुकी है । चिन्हांकन किया जा चुका है । यदि किसी को आपत्ति है तो न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपनी बात न्यायालय में रख सकता है ।