रायबरेली - राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी अण्डर 14 प्रतियोगिता में खेलेगा क्षेत्र का होनहार

रायबरेली - राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी अण्डर 14 प्रतियोगिता में खेलेगा क्षेत्र का होनहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़, रायबरेली- अण्डर 14 हॉकी उत्तर प्रदेश टीम में शिवगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कुम्हरावां के छात्र का चयन होने से विद्यालय के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले इस खिलाड़ी को लोगों द्वारा बधाईयां देने का सिलसिला जारी है। 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी अण्डर 14 बालक प्रतियोगिता टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में दिनांक 22 दिसम्बर 2025 से 27 दिसम्बर 2025 तक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें अण्डर 14 बालक उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम में शिवगढ़ क्षेत्र के रहने वाले प्रियांशु रंजन का चयन हुआ है, प्रियांशु रंजन कम्पोजिट विद्यालय कुम्हरावा का छात्र है। जब क्षेत्र के लोगों को पता चला कि प्रियांशु रंजन का उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हो गया है और वह मध्य प्रदेश में खेलने जा रहा है। लोगों ने प्रियांशु रंजन को बधाईयां देने के साथ ही हॉकी कोच रमेश सहगल को शुभकामनाएं दी। खेल शिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि रायबरेली जनपद के विकास क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय का छात्र मध्यप्रदेश में होने वाली अण्डर 14 हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेगा यह उनके विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।