रायबरेली-भाजपा नेता को वायरल वीडियो के माध्यम से धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-भाजपा नेता को वायरल वीडियो के माध्यम से धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




तेजतर्रार एसपी रायबरेली की एसओजी टीम ने उक्त अभियुक्त को जनपद लखनऊ से दबोचा

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते 6 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अपने फेसबुक अकाउंट से स्थानीय भाजपा नेता एवं अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी को वायरल वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकी एवं अपशब्द कहने वाले अभियुक्त सलाउद्दीन को रायबरेली पुलिस के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की एसओजी टीम ने जनपद लखनऊ के मुंशी पुलिया चौकी क्षेत्र थाना इंदिरा नगर से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त अभियुक्त सलाउद्दीन के द्वारा बीते 6 मार्च को भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर उन्हें जान से मारने की धमकी एवं उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। जिस पर भाजपा नेता व अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी के द्वारा तत्काल स्थानीय बछरावां थाने में तहरीर दी गई थी। जिसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में तत्काल उक्त अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 116/2026 धारा 352/ 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई थी। जिसके संबंध में उक्त अभियुक्त को बीते रविवार की देर शाम लखनऊ जनपद के मुंशी पुलिया चौकी क्षेत्र से एसओजी रायबरेली एवं लखनऊ जनपद की पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। जिसकी गिरफ्तारी का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के पूर्व स्थानीय हिंदू संगठनों में उसकी गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश दिख रहा था, वहीं उक्त को गिरफ्तार करने के पश्चात स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।