Raibareli-देखिये कब से जनपद में लागू हो रही है धारा 144

Raibareli-देखिये कब से जनपद में लागू हो रही है धारा 144

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


28 नवम्बर तक जनपद में धारा 144 लागू

रायबरेली- जनपद में 11 नवंबर 2023 को नरक चतुर्दशी, 12 नवंबर को दीपावली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 14 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 15 नवंबर को भैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती, 16 नवंबर को वीरांगना उदादेवी शहीद दिन, 19 नवंबर को छठपूजा, दिनांक 24 नवंबर को गुरुतेगबहादुर शहीद दिवस, 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा, स्थानीय मेला हाट के साथ ही कोरोना महामारी (कोविड-19) महामारी व अन्य संक्रामक महामारी के रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने के लिए जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
    अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 10 नवंबर से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 10 नवंबर 2023 से 28 नवम्बर 2023 तक लागू रहेगी।