रायबरेली - 100 मीटर दौड़ में अभिषेक भट्ट ने मारी बाजी

रायबरेली - 100 मीटर दौड़ में अभिषेक भट्ट ने मारी बाजी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

वार्षिक खेल दिवस समारोह 

रायबरेली:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में 11 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा रंगारंग मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।

प्राचार्य श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेल-कूद के महत्व के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। खेल के विभिन्न प्रतियोगिताओ  में  विद्यालय की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया I उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के विद्यार्थियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकशी तथा विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के  रास्ट्रीय कैडेट कोर, भारत स्काउट्स एवं गाइड ,सुभाष सदन ,टैगोर सदन ,अशोक सदन ,रमन सदन के छात्र -छात्राओ ने  मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी I 
छात्रों की ऊर्जा और खेल कौशल देखकर दर्शकों में भी उत्साह भर गया। शिक्षकों की देखरेख में सभी प्रतियोगिताएँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं। विभिन्न वर्गों की कुल चालीस से अधिक प्रातियोगिताओं को सम्पन्न किया गया जिसमें मुख्य रूप से बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक भट्ट, प्रथम, शिवा, द्वितीय, और प्रभात शुक्ला, तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ मे सृष्टि ने पहला महाविश ने दूसरा तथा अपूर्वा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न वर्गों की लगभग चालीस  से अधिक खेलकूद प्रातियोगिताओं के परिणामों के आधार पर प्रथम पाली में रमन सदन ने जबकि द्वितीय पाली में टैगोर सदन ने अपना लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसकी खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ झलक रही थी। 

कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य श्री राजेश कुमार त्रिपाठी (प्रथम पाली) , उप प्राचार्य श्री रमेश चन्द्र दूबे (द्वितीय पाली) , दोनो पालियों के प्रधानाध्यापक श्री आर बी शर्मा प्रथम पाली एवं श्री कमलेश कुमार द्वितीय पाली, खेल शिक्षक श्री सुनीत यादव (प्रथम पाली), श्रीमती अमिता अग्निहोत्री (द्वितीय पाली) , श्री अभिषेक सिंह पीजीटी भूगोल, श्रीमती मिनेश सिंह तथा विद्यालय के दोनों पालियों के  अन्य शिक्षक गण एवं छात्र -छात्राओं ने  अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया I
अंत में खेल दिवस का समापन विद्यालय गीत और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
यह वार्षिक खेल दिवस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण रहा और विद्यालय परिवार के लिए एक स्मरणीय दिन बन गया I