Raibareli-चर्चा का विषय बना सारस पक्षी राजनीतिक सरगर्मी तेज

Raibareli-चर्चा का विषय बना सारस पक्षी राजनीतिक सरगर्मी तेज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय 

सलोन- समसपुर पक्षी विहार से लापता हुए सारस पक्षी का मामला राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दिया है।जिसमें कुछ राजनैतिक पार्टियां  अपनी अलग अलग बयान बाजी व ट्यूटर पर ट्यूट किया जा रहा है।सही बात तो यह है की अमेठी से लाया गया सारस समस पुर पक्षी विहार के आस पास क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। जिसको समसपुर पक्षी विहार के अधिकारी उसकी मैनिट्रिंग कर रहे है। दो दिनों पूर्व अमेठी जिले के जामो के मंडखा गांव से सारस पक्षी को आरिफ नाम के

 युवक से मुक्त कराकर अमेठी वन विभाग की टीम ने रायबरेली के सलोन स्थित समस पुर पक्षी विहार लाया गया था बीते बुधवार की शाम को अचानक सारस गायब हो गया। सारस के लापता होने की खबर आग की तरह फैल गई, सारस के गायब होने पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई।वहीं इस विभाग से जुड़े अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।  बहुचर्चित सारस को ढूढने के लिए टीम बनाई गई तथा आस  पास  गांव के लोगो  को लापता हुए सारस की जानकारी के लिए लगाया

 गया था।इस मामले में समसपुर पक्षी विहार के क्षेत्राधिकारी रूपेश कुमार श्रीवास्तव से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सारस पक्षी की खोजबीन के लिए हमारे विभाग की टीम तो काम कर ही रही थी उसके साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही थी जिसमें विसैया  गांव निवासी सतीश पुत्र छिटई को  बुधवार की रात को गांव में विचरण करते हुए सारस मिला था जिसकी सूचना समस पुर पक्षी विहार को मिली। आनन फानन में वन दरोगा


 सुसील कुमार सैलेश के नेतृत्व में समसपुर की टीम भेजी गई थी वहा  से सारस को लाकर समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया है।  वह आस पास के क्षेत्रो में विचरण कर रहा है। समस पुर पक्षी विहार की टीम सारस पर मैनिट्रिंग कर रहा है। सारस पक्षी हम सब की नजर में है।