रायबरेली-कड़ी निगरानी में संपन्न हुई समीक्षा अधिकारी की परीक्षा,,,,,

रायबरेली-कड़ी निगरानी में संपन्न हुई समीक्षा अधिकारी की परीक्षा,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 नायब तहसीलदार की देख रेख में आयोजित की गई। तीन घंटे चली परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। रविवार को नगर के हरिनारायण इण्टर कॉलेज में समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय की देख रेख में आयोजित की इस परीक्षा में कुल 480 अभ्यर्थियों में 266 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। यह परीक्षा तीन घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहा। परीक्षा केन्द्र बने नगर हरिनारायण इण्टर कॉलेज में प्रतापगढ़ जनपद समेत कई जिले के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। 
सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय ने बताया कि तीन घंटे चली परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई है।