रायबरेली-शिक्षण संस्थान ही भारत के वास्तविक भाग्य विधाता है: मनोज पांडे

रायबरेली-शिक्षण संस्थान ही भारत के वास्तविक भाग्य विधाता है: मनोज पांडे

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। शिक्षण संस्थान ही वास्तविक रूप में भारत के भाग्य विधाता है, जो बच्चों को शिक्षित कर उनमें राष्ट्र प्रेम व विद्वता तथा कर्तव्य परायणता का समावेश कर सही मायने में एक इंसान का रूप देते हैं। यह उद्गार हैं ऊंचाहार क्षेत्र के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के जो उन्होंने इंडियन नेशनल रूरल स्कूल रामपुर शेखपुर समोधा में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा की विद्यालय ही सही मायने में समाज के पथ प्रदर्शक हैं, इन विद्यालयों के द्वारा शिक्षित किए गए बच्चे कोई इंजीनियर, कोई डॉक्टर, कोई जनप्रतिनिधि और कोई सैनिक बनकर देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करेंगे। उन्हें खुशी है कि इस दूरस्थ इलाके में इस विद्यालय की स्थापना कर यहां के नन्हे मुन्ने बच्चों के भविष्य को संवारने का जो कार्य किया गया है, वह सराहनीय है। श्री पांडे ने कहा कि इस विद्यालय को जब भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी, वह हर संभव मदद के लिए खड़े नजर आएंगे। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में इस विद्यालय के बच्चे बहुत ही प्रशंसनीय है। उत्कर्ष इंटर कॉलेज के संस्थापक व समता इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य भगवान कुमार अवस्थी ने कहा कि इस ग्रामीण अंचल में इस विद्यालय की स्थापना कर वास्तव में प्रशंसनीय कार्य किया गया है। जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। विद्यालय के प्रबंधक विवेक त्रिवेदी ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना के पीछे उनका कोई अर्थ लाभ करने का इरादा नहीं है, उनका उद्देश्य अपनी जन्मभूमि की गरिमा को बढ़ाना है। उन्हें उस दिन गौरव की अनुभूति होगी, जिस दिन उनके विद्यालय का कोई छात्र उच्च पद पर विराजमान होकर इसी तरह के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेगा। प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा त्रिवेदी ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन नहीं है, वर्णन उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने की एक कक्षा का कार्य करते हैं। अभिभावकों से भी अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह हम आपके बच्चों को अपना बच्चा मानकर शिक्षा प्रदान करते हैं, उसी तरह इन्हें मेरे बच्चे समझ कर आप लोग घरों के अंदर भी कुछ घंटे इन्हें शिक्षण प्रदान करें, ताकि हमारे उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र त्रिवेदी, नरेंद्रनाथ त्रिवेदी, संदीप अवस्थी, हरीश त्रिवेदी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को अंग वस्त्र प्रदान कर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य, संस्थापक, कवि एवं शिक्षाविद भगवान कुमार अवस्थी व खिलाड़ी रोमा सिंह को अवार्ड देखकर सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा, विद्यालय के ही बच्चों के द्वारा किया गया संचालन अद्वितीय रहा।