रायबरेली-मुरारमऊ ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य पद के उपचुनाव में शिवमोहन सरोज निर्विरोध निर्वाचित

रायबरेली-मुरारमऊ ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य पद के उपचुनाव में शिवमोहन सरोज निर्विरोध निर्वाचित
रायबरेली-मुरारमऊ ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य पद के उपचुनाव में शिवमोहन सरोज निर्विरोध निर्वाचित

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर मुरारमऊ ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य पद उपचुनाव के लिए दाखिल दो नामांकन पत्रों में एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने पर बीडीसी सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है,जिसे आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया है, जबकि कंदरावां ग्राम पंचायत के 8 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया है।
ज्ञात हो कि ब्लाक क्षेत्र की कन्दरावां में प्रधान पद व मुरारमऊ ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य पद के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया गया था, जिसमें गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी के दिन मुरारमऊ ग्राम पंचायत से बीडीसी सदस्य के उम्मीदवार ललित कुमार द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के बाद शिवमोहन सरोज को निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित किया गया, जिन्हें आरओ संजय कुमार ने


 जीत का प्रमाण पत्र सौंपा जबकि कंदरावां ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए दाखिल 8 नामांकन पत्रों में किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है, सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी सजंय कुमार ने बताया कि मुरारमऊ ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य  निर्विरोध निर्वाचित हुआ है जबकि कंदरावां में आठ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है,कंदरावां में 6 सितंबर को मतदान तथा 8 सितंबर को ब्लाक मुख्यालय मतगणना की जायेगी।