रायबरेली-छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

बछरावा- रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवईया मजरे रामपाल खेड़ा गांव में छत से गिरकर एक महिला घायल हो गई। जिसे एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल महिला सुशीला पत्नी हरिश्चंद्र उम्र 50 वर्ष अपनी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई हुई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अपने घर के किनारे स्थित खेतों में लगी सीमेंट की बाउंड्री के ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में एंबुलेंस के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया जहा मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए संदर्भित कर दिया गया है।