Raibareli-मुडियाडीह आश्रम में विशाल दंगल का आयोजन, एसपी ने फीता काट कर किया शुभारंभ

Raibareli-मुडियाडीह आश्रम में विशाल दंगल का आयोजन, एसपी ने फीता काट कर किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी (गुड्डू)

मो-700 77 82057
9838 392 747

बछरावां रायबरेली-मुड़ियाडीह आश्रम में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रहे। यह दंगल पिछले लगभग 24 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। यहां उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि नेपाल,दिल्ली, हरियाणा,बिहार, पंजाब,पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के पहलवान कुश्ती लड़ने आते हैं। यहां पर कुश्ती महिला तथा पुरुष दोनों आयोजित की जाती हैं। मुड़िया डीह के इस दंगल को देखने के लिए रायबरेली के सुदूर अंचल से लोग आते हैं। दंगल के आयोजक आश्रम के पीठाधीश्वर महाराज श्रीकृष्ण ने बताया, कि यह दंगल पिछले 24 वर्षों से अनवरत होता आया है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि भारत के बाहर से भी पहलवान कुश्ती लड़ने आते हैं। मुख्य अतिथि आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि ऐसे आयोजन अब कभी कभार ही देखने को मिलते हैं, ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखने का कार्य करते हैं। इसके साथ ही इससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है। साथ ही साथ मेले का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तथा आसपास के लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया।