रायबरेली - चैंपियंस मार्शल आर्ट एकेडमी के फाइटर्स के सामने उनके प्रतिद्वंदी हुए धराशाही

रायबरेली - चैंपियंस मार्शल आर्ट एकेडमी के फाइटर्स के सामने उनके प्रतिद्वंदी हुए धराशाही

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

कुल 17 पदक जीतकर होनहारों ने क्षेत्र का नाम प्रदेश में किया रोशन

बछरावां, रायबरेली- चैंपियंस मार्शल आर्ट एकेडमी बछरावां के फाइटर ने उन्नाव की नॉकआउट फाइट नाइट में 17 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करते हुए अपना परचम लहराया है। विदित हो कि उन्नाव में नॉकआउट फाइट नाइट चैंपियंस का आयोजन किया गया। जिसमें बछरावां की चैंपियंस मार्शल आर्ट एकेडमी के धुरंधरों ने बछरावां का प्रतिनिधित्व किया। नॉकआउट फाइट नाइट में बछरावां के दिदेव मिश्रा, हरि सविता, निष्ठा यादव, आराध्या गौतम, कृष्णा, अथर्व, अक्षय, श्रेयांश, आर्यन ने स्वर्ण पदक झटके, तो वही इमरान खान, शाश्वत भदौरिया, दिव्यांश ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया और अनिकेत यादव, सूरज, शक्ति, अभिषेक सिंह एवं कार्तिक प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। साथ ही साथ बछरावां की निष्ठा यादव और आराध्या गौतम पहली एम एम ए खिलाड़ी बनी, जिन्होंने बछरावां की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। जनरल सेक्रेटरी कार्तिकेय राज एवं कोच दिदेव मिश्रा के ट्रेंड खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश में हो रहा है नेशनल चैंपियनशिप में चयन हो गया है। सभी बहुत लगन एवं निष्ठा के साथ मेहनत कर रहे हैं। जैसा कि उन्होंने अपने खेल में कर दिखाया है और उनका यह प्रदर्शन नेशनल चैंपियनशिप में भी जारी रहेगा।