रायबरेली - अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

रायबरेली - अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक
रायबरेली - अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज, रायबरेली- विकास क्षेत्र के कुशमहुरा गांव में बीती रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना कुशमहुरा गांव निवासी महादेव नाई पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर के घर पर हुई। आग लगने से घर में रखा लगभग 50 से 60 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। रात होने और मौके पर बिजली न होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैल पाई, जिससे भारी नुकसान टल गया। पीड़ित महादेव नाई ने बताया कि यदि समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो और अधिक क्षति हो सकती थी। इस मामले पर क्षेत्रीय लेखपाल राजन भारती से फोन पर बात की गई। तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।