रायबरेली-खेत में तार के करंट की चपेट में आकर किसान की मौत पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

रायबरेली-खेत में तार के करंट की चपेट में आकर किसान की मौत पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली - खेत में मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है । यह घटना कल बुधवार की दोपहर हुई थी ।
         मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेरवा का है । गांव के किसान मेवालाल ( 65 वर्ष ) बुधवार की दोपहर गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित खेत में गए थे । उनके खेत से जुड़े पड़ोसी खेत में गांव के अन्य किसान ने मवेशियों से सुरक्षा के लिए झटका तार बांध रखा था । इस तार का कनेक्शन बैटरी से न करके सीधे विद्युत आपूर्ति से जोड़ रखा था । बताया जाता है कि मेवालाल अपने खेत में घूमते समय अचानक इस झटका तार के संपर्क में आ गए और उसकी चपेट ने आकर खेत में गिर गए , जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई । इस मामले में मृतक के भतीजे विश्वनाथ मौर्य ने गांव के शिव प्रसाद और ओम प्रकाश के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी । जिसमें पुलिस ने दोनों के विरुद्ध खुले तार में करंट प्रवाहित करने को लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।