रायबरेली - धन धन गुरुगोबिंद सिंह - शाहि शहंशाह गुरु गोविंद सिंह

रायबरेली - धन धन गुरुगोबिंद सिंह - शाहि शहंशाह गुरु गोविंद सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

रायबरेली: गुरु गोविंद सिंह जी की जय हो- आवाज सारे देश की जय गुरु दशमेश की। यह जैकारे गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359 वें प्रकाश पर्व के  उपलक्ष्य में  प्रभातफेरी में लगाए गए।
गुरुद्वारा फिरोज गांधी नगर में अमृतबेला में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखजीत सिंह जी व संगत द्वारा नितनेम पाठ व शबद के बाद प्रभात फेरी की आरंभता हुई ,शुरुवात में ही परमजीत सिंह गांधी सभासद द्वारा पवित्र निशान साहिब को फूलों की माला ,पुष्प वर्षा के साथ चाय बिस्कुट संगत में वितरण की उपरांत प्रभात फेरी कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से निकल कर वापसी गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभातफेरी के रूट में जगह-जगह संगत ने अपने अपने घरों में माला व पुष्पवर्षा की व अरदास करवाई,अरदास ज्ञानी सुखजीत सिंह जी कर रहे थे संगत ने बिस्कुट,मिठाई का प्रसाद दिया जिसका गुरुद्वारा साहेब मे पहुंचकर सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया,प्रभातफेरी मे सबसे आगे पवित्र निशान साहेब को गोलू सिंह लेकर चल रहे थे,जिसके पीछे छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं पुरुष बहुत श्रद्धा भाव से गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारे व शबद पढ़ते चल रहे थे जिससे सारा मार्ग भक्तिमय में हो चला था। सुबह कोहरा व भीषण ठंड के बावजूद संगत ने बढ़चढ़ कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद  चाय  प्रसाद की सेवा हुई।
इसमें प्रमुख रूप से गुरबचन सिंह सलूजा,दलजीत सिंह अरोड़ा,गुरमीत सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा, कुलदीप सिंह अरोड़ा,बंटी सलूजा, राजू सलूजा,नीटू सिंह अरोड़ा,हरप्रीत सिंह तनेजा,कबीर सिंह मोंगा,समर सिंह गांधी,करन सिंह बग्गा, काका मोंगा,हरदेव सिंह,सतपाल सिंह महाराजगंज,आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर में एक भव्य शोभायात्रा गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती व पांच प्यारों की अगुवाई में दिनांक 2 जनवरी 2026 को निकाली जाएगी।