रायबरेली-लालगंज में कांग्रेसियों ने देखा राहुल गांधी की प्रेस कांग्रेस का प्रसारण वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की मुहिम को जनांदोलन बनाने की भरी हुंकार

रायबरेली-लालगंज में कांग्रेसियों ने देखा राहुल गांधी की प्रेस कांग्रेस का प्रसारण वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की मुहिम को जनांदोलन बनाने की भरी हुंकार
रायबरेली-लालगंज में कांग्रेसियों ने देखा राहुल गांधी की प्रेस कांग्रेस का प्रसारण वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की मुहिम को जनांदोलन बनाने की भरी हुंकार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

लालगंज रायबरेली - देश की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी द्वारा पिछले हफ्ते इलेक्शन और वोट चोरी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग की निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े किए गए थे। राहुल गांधी ने सही तथ्यों और तर्कों के साथ भाजपा और चुनाव आयोग के घपले को उजागर कर दिया है।आज जिला कमेटी के निर्देश पर राहुल गांधी की चुनाव में वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रसारण लालगंज ब्लाक कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। जिसमें ग्रामीण
सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण को विस्तार से देखा व सुना और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को भाजपा को चुनाव जिताने में सहयोगी बताया गया। 
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने लगातार चुनाव में एग्जिट पोल में सभी रुझान बीजेपी के खिलाफ होने के बाद भी हरियाणा और  महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में में बीजेपी की जीत के बाद जांच करने की मांग की। राहुल गांधी जी ने डिजिटल वोटर लिस्ट वीडियो फुटेज की मांग चुनाव आयोग से की थी जिसे चुनाव आयोग अभी तक नहीं दे रहा है, लगातार बहानेबाजी कर रहा है। जिला कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की ऐसी कारगुजरिया लोकतंत्र में निष्पक्ष निर्वाचन और चुनाव के नियमों के विपरीत है और आपराधिक 
कृत्य है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं बल्कि भाजपा
को चुनाव जिताने का कार्य कर रहा है।
जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी/ प्रवक्ता महेश प्रसाद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी ने केवल एक विधानसभा के ही साक्ष्य के साथ चुनाव आयोग पर और नरेंद्र मोदी पर इलेक्शन
और वोट चोरी का आरोप लगाया जिस पर चुनाव आयोग द्वारा आरोप की जांच करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी जी से शपथ पत्र मांगा जा रहा है। देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने नहीं देगी। 
जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा कोई मजाक नहीं है चुनाव आयोग को बहाने बनाने की बजाय इस पर जवाब देना चाहिए। यह देश और देश की जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला है और जैसा कि जननायक राहुल गांधी ने कल स्पष्ट रूप से कहा है कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। कांग्रेस की ओर से उचित कदम उठाए जा चुके हैं, लेकिन हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता के बीच में जायेंगे, और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष व सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, लाल आशकिरण प्रताप सिंह, महेश प्रसाद शर्मा, सिद्धार्थ त्रिवेदी, अजय प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू, नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, कृष्णा त्रिवेदी, ब्लाक अध्यक्ष डलमऊ मो शकील, ब्लाक अध्यक्ष सरेनी नीरज शुक्ला, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया कमल सिंह चौहान, तरुणेंद्र कुमार शुक्ला, विनोद प्रताप सिंह, कामता प्रसाद गौड़, बबलू तिवारी, विकास त्रिवेदी, सतीश कुमार, राजेन्द्र बहादुर सिंह, पवन यादव, रामबख्श सिंह, दिनेश दीक्षित, नितिन मिश्रा, मो निसार, कृष्ण कुमार तिवारी,राजनारायण,राजबहादुर, गुड्डू भदौरिया, सीता, पूनम, कुसमा पटेल, अजय तिवारी, बजरंग सिंह, गिरीश सिंह चौहान, हरिभान चौधरी, रौनक भदौरिया, रोहित सोनी, कृष्ण त्रिवेदी, शुभम मिश्रा, हर्ष गुप्ता, राहुल वर्मा, शीलू त्रिवेदी, सानू वारसी, मोहम्मद अनस समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।