दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष एक की हालत गंभीर

दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष  एक की हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली -हसनगंज में घर की दीवार के बंटवारे को लेकर परिवार में ही हुआ खूनी संघर्ष चार घायल एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हसनगंज निवासी सोनू पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 40 वर्ष तथा दूसरा पक्ष दीपक सोनी पुत्र त्रिलोकी नाथ सोनी के बीच दोनों घरों के बीच एक दीवाल को लेकर आए दिन लड़ाई झगड़ा चल रहा था। बुधवार शाम इस दीवाल को लेकर कहा सुनी दोनों पक्षों में होने लगी कहां सुनी  गाली गलौज में बदल गई तथा दूसरे पक्ष से दीपक सोनी पुत्र जयप्रकाश, राजन तथा बहन विनीता व दामाद सोनू एक राय होकर लाठी और डंडे लेकर प्रथम पक्ष के सोनू व उनकी माता कंचन देवी उम्र 72 वर्ष तथा सोनू की पत्नी गीता उम्र 35 वर्ष तथा भाभी संगीता के ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया गया। जिसमें प्रथम पक्ष से चार लोग गंभीर घायल हो गए जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई, घायलों को लेकर बछरावां अस्पताल पहुंचाया जहां पर चारों घायल का प्राथमिक उपचार किया गया जिसमें सोनू की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।