रायबरेली-फोन पर पत्नी से विवाद करने के पश्चात पति ने ब्लेड से काटा अपना गला, हालत गंभीर

रायबरेली-फोन पर पत्नी से विवाद करने के पश्चात पति ने ब्लेड से काटा अपना गला, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत एक निमंत्रण में शामिल होने आये एक युवक ने फोन पर अपनी पत्नी से हुए विवाद के पश्चात ब्लेड से अपना गला काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक रंजीत पुत्र राम प्रसाद निवासी बतौना थाना नगराम जनपद लखनऊ, जो कि अपनी किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के कस्बे में आया हुआ था। तभी रविवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे के आसपास फोन पर उसकी पत्नी से उसकी कुछ कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई की फोन पर ही वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, विवाद होने के पश्चात पति के द्वारा फोन काट दिया गया, और इस विवाद से आहत होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। उक्त युवक के द्वारा उठाए गए इस कदम के पश्चात आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों के द्वारा तत्काल उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।