रायबरेली-स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली । बच्चों का शत-प्रतिशत हो नामांकन - बीईओ
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
दीनशाह गौरा , रायबरेली । विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई । इस रैली का मुख्य उद्देय आमजनमानस को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था । रैली के मुख्य अतिथि बीडीओ दीनशाह गौरा अशोक सचान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों का विधालयों में नामांकन सुनिश्चित करना , उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखना , ड्राप आउट रेट को कम करना और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था । ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू हुई यह रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी । इस दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक हाथों में बैनर और तख्तियां लिए "स्कूल चलें हम", "सब पढ़ें सब बढ़ें", "हर बच्चा स्कूल जाए" जैसे नारे लगा रहे थे ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है । उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विधालय भेजकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने की बात कही । एसआरजी सुनील यादव ने 'स्कूल चलो अभियान' का विस्तृत वर्णन किया । इस अवसर पर शिक्षक अखिलेश कुमार , हृकेश यादव , धर्मेंद्र सिंह , उमेश त्रिवेदी , जंग बहादुर , उमेश वर्मा , सर्वेन्द्र सिंह , धर्मेंद्र शर्मा , मनीष दीक्षित , संतोष आनंद , बृजेन्द्र सिंह , ओम प्रकाश , उदय रावत , रोहित कुमार , पारितोष सिंह , धर्मेंद्र यादव , अरबाब हैदर , कुँवर जी यादव , अनूप सिंह , सौरभ सिंह , संतोष मौर्य , श्याम शंकर त्रिवेदी , सुधीर शुक्ला आदि समेत बड़ी संख्या में छात्र-छत्राएँ और उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे ।

rexpress 