रायबरेली- कड़ाके की ठंड वा शीतलहर के बढ़ते प्रकोप देखते हुए एसडीएम ऊंचाहार नें बाटे कंबल

रायबरेली- कड़ाके की ठंड वा शीतलहर के बढ़ते प्रकोप देखते हुए एसडीएम ऊंचाहार नें बाटे कंबल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली- क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में, एस डीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार शाम से कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया।
रविवार शाम लगभग 7:15 बजे एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ ऊंचाहार देहात के पूरे चौहान गाँव पहुंचे। उन्होंने स्वयं पात्र वृद्धों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एक-एक कर कंबल ओढ़ाए और उनका हाल-चाल जाना।
इस वितरण अभियान के दौरान पारदर्शिता और पात्रता का विशेष ध्यान रखा गया। मौके पर राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही, जिसमें हल्का लेखपाल प्रमोद गुप्ता और लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर सहित अन्य राजस्व कर्मी शामिल थे। लेखपालों ने पहले ही गांव के उन पात्र लोगों को चिन्हित कर लिया था, जिन्हें ठंड में मदद की आवश्यकता थी।
एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड से असुरक्षित न रहे। उन्होंने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अन्य गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर भी कंबल वितरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।