रायबरेली - असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने पर दो परिवारों में हुआ विवाद, चले लाठी डंडे

रायबरेली - असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने पर दो परिवारों में हुआ विवाद, चले लाठी डंडे

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां , रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुल्ली का पुरवा मजरे तमनपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने से दो परिवारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे तक चल गए। वहीं उक्त घटना में घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अशोक कुमार पुत्र राम सहाय उम्र 35 वर्ष बृहस्पतिवार की दोपहर अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था, तभी उसके दरवाजे पर एक कुत्ता आकर बैठ गया। वह कुत्ते को भगाने के लिए उसे गालियां देने लगा, तभी पड़ोस में स्थित रिश्ते में उसकी सगी भाभी रामकुमारी पत्नी राममिलन ने सोचा कि उसका देवर अशोक उसे गालियां दे रहा है। इसी असमंजस में पडकर वह भड़क उठी और लाठी डंडा लेकर अशोक के ऊपर हमला कर दिया। हमले में अशोक को बचाने आई उसकी पत्नी सुनीता भी घायल हुई। वहीं अशोक के द्वारा अपनी भाभी को भी लाठी डंडों से मारा पीटा गया। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा तीनों घायलों को स्थानीय थाने पहुंचाया गया। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा उक्त घटना में घायल तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है दोनों पक्षों की प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।