रायबरेली-मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी का भंडारा,हजारों लोग हुए शामिल

रायबरेली-मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी का भंडारा,हजारों लोग हुए शामिल

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-विगत वर्षों की परंपरा के अनुरूप रविवार को नगर के मुख्य चौराहा पर मकर संक्रति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । यह आयोजन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया था ।  शुरुआत में बौद्धिक विचार मंच के संयोजक रतिपाल शुक्ल ने हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करके भंडारे की औपचारिक शुरुआत की ।
    सुबह दस बजे से शुरू हुआ भंडारा पूरे दिन चलता रहा । इसमें खीर , खिचड़ी , तहरी , चाय आदि व्यंजन तैयार किए गए थे । शाम तक भंडारे में भारी भीड़ रही । दिन भर भंडारे में भजन कीर्तन भी होता रहा । इसमें नगर वासियों के अलावा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता , फूलचंद साहू , नंदू जायसवाल , राजकुमार अग्रहरी , राजेश मौर्य , विकास महेंद्र , निखिल अग्रहरी , राज जायसवाल , मनोज पाल, पूर्व प्रधान लालचंद कौशल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।