Raibareli-राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Raibareli-राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-चंदक्रेश मौर्या


रायबरेली- देश के जनप्रिय नेता एवं रायबरेली के सांसद जननायक माननीय राहुल गाँधी  के जन्मदिवस के अवसर पर ए़ आई सी सी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य डलमऊ वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया, शिविर का आयोजन समर्पण चैरिटेबल ब्लड सेन्टर, रायबरेली में सम्पन्न हुआ। रक्त दान शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता श्री सुशील पासी जी और पूर्व जिलाध्यक्ष वी के शुक्ला जी उपस्थित रहे, जननायक राहुल गाँधी जी से प्रेरित दर्जनों नव जवानों ने रक्त किया ।
श्री सुशील पासी जी ने कहा कि आज जननायक राहुल गाँधी जी का जन्मदिन पूरा देश बड़े हर्ष उल्लास के साथ मना रहा है जननायक राहुल गाँधी जी ने गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई को लड़ा है ।
श्री वी के शुक्ला जी ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव से राहुल गाँधी जी की लोकप्रियता पूरे विश्व पटल पर स्थापित हुई है, राहुल गाँधी जी ने पूरे देश को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी है।
रक्त दान शिविर के आयोजन वीरेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गाँधी जी युवाओं की प्रेरणा व देश के मसीहा हैं, राहुल गाँधी जी पूरे देश में गरीबों पिछड़ो दलितों शोषितों के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है की राहुल गाँधी जी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और देश उनके नेत्रत्व को स्वीकार कर रहा है देश के पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति और सेवा के क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व करने से देश में विकास होगा और खुशहाली आयेगी। रक्त दान से किसी को भी नया जीवन मिल सकता है 
ब्लड सेन्टर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जननायक राहुल गाँधी जी का जन्मदिन बनाया गया 
इस अवसर पर शीतांशु मौर्य, लाल गोपाल यादव, अखिलेश कुमार, पुष्पेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, जमुना प्रसाद, अनूप कुमार सिंह रमेश कुमार, शिव मोहन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे l