रायबरेली: मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट

रायबरेली: मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


तलवार लहराने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मारपीट करने और तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हुई घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान अंकित कुमार नाम के युवक पर तलवार से हमला किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान तलवार लहराए जाने और मारपीट की घटना ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में आरोपों की पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।