रायबरेली-घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में कई दिन पुरानी लाश मिलने से गांव में सनसनी

रायबरेली-घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में कई दिन पुरानी लाश मिलने से गांव में सनसनी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार- रायबरेली- घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में कई दिन पुरानी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घर दुर्गंध आने पर कई दिन बाद घर आई मां दरवाजा खोलकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। गांव के लोग युवक की मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। 
         मामला नगर से जुड़े गांव पूरे अमिलिहा मजरे ऊंचाहार देहात गाँव का है। गांव के रहने वाले विवेक कुमार पाण्डेय एनटीपीसी गेट के पास ई रिक्शा वाहन की मरम्मत का कार्य करता है। मां व उसका भाई बबलू भी वहीं निवास करता है। बताते हैं कि तीन दिनों के बाद शुक्रवार को विवेक की मां मीना पाण्डेय घर लौटी तो अन्दर दुर्गंध आ रही थी न किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजा खोला तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गई। कमरे उसके बेटे विवेक का फंदे से शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दबी जुबान गांव के लोगों का कहना है विवेक की मौत आशनाई के चलते हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि मृतक विवेक पाण्डेय के पिता शंकर पाण्डेय की कोरोना वायरस के चलते करीब पांच वर्ष पूर्व मौत चुकी हैं। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत असली कारण स्पष्ट होगा।