गुटखा,सिगरेट,पान मसाला पर हो रही कालाबाजारी से छोटे दुकानदार और ग्राहक परेशान

गुटखा,सिगरेट,पान मसाला पर हो रही कालाबाजारी से छोटे दुकानदार और ग्राहक परेशान

-:विज्ञापन:-





 रायबरेली-  पान मसाला, गुटखा और सिगरेट की कालाबाजारी जोरों पर है जहां प्रदेश सरकार के नए बजट में इन उत्पादों पर जीएसटी बढ़ोतरी के बाद यह स्थिति सामने आई है। डलमऊ कस्बे के मुराई बाग में तीन से चार ऐसे बड़े होलसेलर हैं जो रखे हुए पुराने स्टॉक के पान मसाला गुटखा और सिगरेट पर भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं। होलसेलर उन्हें तय रेट से ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं। इस कारण छोटे दुकानदारों को भी ग्राहकों से एक-दो रुपये अधिक वसूलने पड़ रहे हैं। ग्राहकों में इसे लेकर भारी रोष है।
  वहीं छोटे दुकानदारो ने बताया कि मुराई बाग के होलसेलर लोग सिगरेट और कमला पसंद 200 रुपए से लेकर ₹250 जबकि राजश्री 160 से 200 रुपए पैकेट रिटेल दुकानदारों को दे रहे हैं। जबकि ग्राहक अब 5 रुपए की राजश्री 7 से 8 रु तो कमला पसंद भी ऐसे बढ़े दामों पर ले रहे है। ऐसे में पूरी ब्लैक मनी होलसेलर अपनी जेब में रखते हैं और इसका खामियाजा रिटेल दुकानदार और ग्राहक को भरना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है सरकार टैक्स बढ़ाती है तो नया माल महंगा बिके लेकिन ये पुराना माल है नया टैक्स तो अभी आया है फिर नया रेट क्यों? उसे क्यों महंगा बेच रहे ? ये तो फिर लूट की जा रही हैं ये साफ कालाबाजारी है।स्थानीय लोगों ये भी कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही एक्शन नहीं करता है तो यह काला बाजारी और बढ़ेगी आम आदमी को महंगाई का ज्यादा बोझ उठाना पड़ेगा। इस पर प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग की हैं।