रायबरेली-ध्वस्त हो गई एनटीपीसी द्वारा बनवाई गई सड़क , जिला पंचायत सदस्य ने लिखा पत्र,,,

रायबरेली-ध्वस्त हो गई एनटीपीसी द्वारा बनवाई गई सड़क , जिला पंचायत सदस्य ने लिखा पत्र,,,

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार -रायबरेली -एनटीपीसी द्वारा आवासीय परिसर से बाहर बनवाई गई सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । यह सड़क अब चलने लायक नहीं है । इस मामले में जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ने एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख को पत्र लिखा है , और तत्काल सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
    ज्ञात हो कि एनटीपीसी के आवासीय परिसर के बाहर स्थित करीब आधा दर्जन गांवों के आवागमन हेतु बाउंड्री से सटाकर रोड बनवाई गई थी । जो क्षेत्र के गांव भक्तिन का पुरवा , फरीदाबाद , मोहन का पुरवा आदि गांवों को जोड़ती है । यह सड़क अब मरम्मत के अभाव में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । जिला पंचायत सदस्य ने परियोजना प्रमुख को लिखे पत्र में बताया है कि बरसात के दिनों में इन गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने मांग की है कि तत्काल इस रोड का निर्माण कराया जाए , जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। जिला पंचायत सदस्य शैलैन्द्र गुप्ता ने बताया की समस्या का समय रहते निस्तारण ना किया गया तो सभी गाँव के हाथ हम धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है।