रायबरेली-डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष की मेहनत लाई रंग घाटों में बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम, महिलाओं को मिलेगी सुविधा

रायबरेली-डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष की मेहनत लाई रंग घाटों में बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम, महिलाओं को मिलेगी सुविधा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

धार्मिक नगरी में गंगा स्नान का अपना एक विशेष महत्व है, यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। अमावस्या व पूर्णिमा जैसे विशेष अवसरों पर तो बाराबंकी, लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ते हैं।

ऐसे में गंगा स्नान के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीड़-भाड़ वाले घाटों पर महिलाएं चादरों का सहारा लेकर कपड़े बदलती है। घाट पर सिर्फ एक चेंजिंग रूम हाेने से महिलाओं को घंटों लंबी कतारों में लगकर इंतजार करना पड़ता है।

उनकी सुविधा के लिए नगर पंचायत द्वारा करीब तीन लाख रुपये की लागत से सभी गंगा घाटों पर पांच-पांच नए चेंजिंग रूम तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक चेंजिंग रूम में एक साथ चार महिलाएं आसानी से कपड़े बदल सकेंगी। चेंजिंग रूम बनने के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और बिना किसी हिचकिचाहट के गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकेंगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेशदत्त गौड़ ने बताया कि डलमऊ के सभी गंगा घाटों में अमावस्या और पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं, जिनमें महिलाएं भी काफी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए आती हैं। महिलाओं की समस्या को देखते हुए सभी घाटों में चेंजिंग रूम बनाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो।