रायबरेली-राजस्व विभाग का एक अजीबो गरीब कारनामा आया सामने जाने क्यां,,,,,?

रायबरेली-राजस्व विभाग का एक अजीबो गरीब कारनामा आया सामने जाने क्यां,,,,,?

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर  तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-राजस्व विभाग का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। पहली राजस्व पैमाईश में युवक की भूमि डेढ़ बिस्वा कम पाई गई जिसके बाद पिलर लगवाए गए फिर छह माह के अन्दर ही उसे गिरवा दिया गया। यह चमकत्कर सिर्फ ऊंचाहार में देखने को मिलेगा। 
           मामल क्षेत्र के बरसवाँ मजरे कंदरावाँ गाँव का है। गांव निवासी मनोज कुमार की भूमिधर भूमि गाट संख्या 4028 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि से लगी हुई भूमि गाटा संख्या 4027 पर गांव के एक व्यक्ति से उसका आएदिन मेड़  का विवाद होता रहता था। इस बात से पीड़ित ने जनवरी माह में समाधान दिवास में शिकायत की तो राजस्व विभाग ने पैमाईश की जिसमें पीड़ित मनोज की भूमिधरी भूमि में गाँव के व्यक्ति का डेढ़ बिस्वा भूमि कब्जा मिला। उसके बाद राजस्व टीम ने उन्हें पिलर लगाकर भूमि सुरक्षित करवा दी। इस बात से गांव का व्यक्ति पीड़ित से रंजिश रखता है। पीड़ित राजस्व की धारा 24 अन्तर्गत आरोप है कि राजस्व विभाग ने अधिकारियों की अनदेखी और कर्मचारियों की विपक्षी मिलीभगत से उसका सीमेंटेड पिलर ट्रैक्टर से गिरवा दिया गया। पीड़ित इसे सोची समझी प्लानिंग के तहत कार्रवाई बताया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्व विभाग आला अधिकारी को गुमराह करने वाली रिपोर्ट आख्या भेजते हैं। जबकि पीड़ित पक्ष नहीं लिया जाता।  इस मामले में जब पीड़ित ने शिकायत की तो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं।