ठेकेदार से अपनी मजदूरी का पैसा मांगना युवको को पड़ा भारी

ठेकेदार से अपनी मजदूरी का पैसा मांगना युवको को पड़ा भारी

-:विज्ञापन:-



पैसा देने के बहाने दोनों को बुलाकर ठेकेदार ने की पिटाई, घायलो ने थाने में की शिकायत


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमनपुर गांव के पास एक दबंग ठेकेदार जो की शादी विवाह में कैटर्स का काम करता है। उससे अपनी मजदूरी का पैसा मांगना दो युवकों को तब भारी पड़ गया, जब उक्त ठेकेदार के द्वारा उन दोनों युवकों को पैसा देने के बहाने से बुलाकर उनकी पिटाई कर दी गई। घटनाक्रम के अनुसार घायल युवक रवि पुत्र संतमिलन उम्र 19 वर्ष एवं हिमांशु पुत्र रामकुमार उम्र 18 वर्ष निवासीगण बल्दी खेड़ा मजरे सेहगो तमनपुर ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 1 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे के आसपास उनके कैटरिंग के ठेकेदार संजय पुत्र अज्ञात निवासी समेसी से अपनी मजदूरी का कई बार पैसा मांगने के पश्चात उन्होंने फोन कर उन्हे गांव के बाहर पैसा देने के बहाने से बुलाया गया, जब हम दोनों वहां पहुंचे, तो ठेकेदार संजय के द्वारा अपने साथी अमित एवं अभिषेक निवासी समेसी थाना नगराम ने कूट रचित तरीके से हम दोनों के ऊपर लाठी डंडों से बुरी तरह हमला कर दिया। हमारे शोर करने पर जब गांव के  लोग दौड़े तो प्रतिपक्षी 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उक्त मारपीट की घटना में रवि का सिर फट गया है तथा पूरे शरीर में चोटे हैं तथा हिमांशु के चेहरे, गर्दन व पेट में चोटे हैं। प्रार्थी गणों ने तहरीर देकर स्थानीय पुलिस से उक्त दबंग प्रतिपक्षियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा उन दोनों घायलो का इलाज एवं मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।