तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवारो ने सामने से आ रहे ई- रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवारो ने सामने से आ रहे ई- रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर

-:विज्ञापन:-



घटना में आधा दर्जन घायल, दो गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वहीं दो जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत निगोहा भवरेश्वर मंदिर संपर्क मार्ग पर सुदौली गांव के मुख्य चौराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवारों ने सामने से आ रहे ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार संदीप पुत्र गुल्लू उम्र 26 वर्ष अपने साथी वीरेंद्र कुमार पुत्र माता प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासीगण बैरीसालपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ उक्त मार्ग होते हुए निगोहा से भवरेश्वर मंदिर की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे घायल ई रिक्शा सवार शैलेंद्र पाल पुत्र सत्येंद्र पाल उम्र 25 वर्ष निवासी मेहरबान खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा थाना बछरावां(चालक) एवं उसमें सवार सवारियां बिटान पत्नी रामशंकर, अंशिका पुत्री रामशंकर उम्र 8 वर्ष, शिवानी पुत्री रामशंकर उम्र 15 वर्ष निवासीगण, नया खेड़ा मजरे सुदौली के ई रिक्शा में उक्त तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवारों के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा एवं बाइक का अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, और ई रिक्शा सवार एवं बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात ई रिक्शा चालक शैलेंद्र एवं संदीप की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर टू लखनऊ एवं वीरेंद्र कुमार व बिटान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही अंशिका एवं शिवानी का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है।