गैलेडर मशीन की चपेट में आने से युवक हुआ गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

गैलेडर मशीन की चपेट में आने से युवक हुआ गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महरौरा गांव में सोमवार की दोपहर गैलेडर मशीन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अमित सिंह पुत्र कौशल किशोर निवासी महरौरा अपने घर में गैलेडर मशीन से एक ड्रम को काटने का कार्य कर रहा था, तभी गैलेंडर मशीन फिसलने से उसकी चपेट में उसके हाथ की उंगलियां आ गई और वह कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।