रायबरेली-चार दिन के अंदर ट्रेन में मिले दूसरे अचेत की भी मौत

रायबरेली-चार दिन के अंदर ट्रेन में मिले दूसरे अचेत की भी मौत

-:विज्ञापन:-



       रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार - रायबरेली -भीषण गर्मी और ट्रेन में सक्रिय जहर खुरानी गिरोह अब लोगों की जान ले रहे है । चार दिन के अंदर गुरुवार को दूसरे व्यक्ति की इस गिरोह के कारण मौत हुई है ।
    
        गुरुवार की शाम प्रयागराज से चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की शाम कुछ समय देरी से स्टेशन पर पहुंची।इसी दौरान रेलवे कंट्रोल रूम ने स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी पर ट्रेन में एक बुजुर्ग के बेहोशी अवस्था में पड़े होने की सूचना दी, सूचना पर जीआरपी ने एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को आनन फानन सीएचसी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत हुए बुजुर्ग की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है, जिसने सफेद रंग की धोती व कुर्ता पहन रखा था।आशंका जताई जा रही है कि हीट स्ट्रोक या जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने  के कारण उसकी मौत नहीं हुई है। जिसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मृत अवस्था में बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया था। जीआरपी चौकी प्रभारी विक्टर जेम्स ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जायेगी।बुजुर्ग की शिनाख्त करवाई जा रही है।
   इससे पूर्व रविवार को भी एक व्यक्ति अचेत अवस्था में कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मिला था । जिसकी सीएचसी में मौत हो गई थी । बाद में उसकी पहचान सुमित कुमार निवासी प्रयागराज के रूप में हुई थी । अब चार दिन बाद दूसरी घटना हुई है ।