Raibareli-चले ईंट-पत्थर पीआरडी जवान हुआ घायल
.JPG.jpg)
थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार को कोटे की दुकान के चयन को लेकर बवाल हो गया। दो गुटों में ईंट-पत्थर चले। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पत्थर लगनै से सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान घायल हो गया।
डीह थाना क्षेत्र कीहाजीपुर ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को कोटे का चुनाव 12 बजे निर्धारित किया गया था। दीपिका मिश्रा और नीतू पांडेय चुनाव लड़ रही थी। दोनों पक्ष के लोग पहुंच चुके थे। ब्लॉक से चुनाव प्रभारी एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी शिशिर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर चुनाव कराने पहुंचे थे।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर डीह एसओ प्रवीर गौतम, चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। दोपहर बाद करीब एक बजे प्रधान रामसजीवन कोरी के परिजनों ने सूचना दी कि प्रधान बीमार हो गए हैं। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पर चुनाव अधिकारी ने प्रधान के बीमार होने का हवाला देकर चुनाव स्थगित कर दिया और कहा कि चुनाव अब 24 जनवरी को होगा।
चुनाव स्थगित होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस दौरान लोगों नै अधिकारियों से नोकझोक और हाथापाई की। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। अधिकारी वापस लौट गए। कुछ देर बाद दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चल गए। पत्थर लगने से पीआरडी जवान ओमप्रकाश के हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। थानेदार ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई है। ग्रामीणों ने नारेबाजी की है। दोनों पक्षो के लोगों को शांत कराकर घर भेज दिया गया



