रायबरेली-एनटीपीसी के तीन नंबर यूनिट के पीए फैन में खराबी से बंद हुई यूनिट

रायबरेली-एनटीपीसी के तीन नंबर यूनिट के पीए फैन में खराबी से बंद हुई यूनिट

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली-एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर तीन बंद हो गई है । बताया जाता है कि यूनिट के पीए फैन में खराबी आ गई , जिसके कारण फैन ने काम करना बंद कर दिया ।
        किसी भी पावर प्लांट में पीए फैन (प्राइमरी एयर फैन)  बिजली संयंत्रों में चूर्णित कोयले को कोयला मिलों (पल्वराइज़र) से भट्टी तक पहुँचाने और चूर्णित कोयले से नमी को सुखाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह कोयले के दहन के लिए आवश्यक हवा की आपूर्ति करता है। दहन की दक्षता बढ़ाता है और भट्टी में सकारात्मक दबाव बनाए रखता है, जिससे कोयले का प्रभावी दहन होता है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम परियोजना की यूनिट संख्या तीन के पीए फैन ने खराबी आ गई , जिससे फैन ने काम करना बंद कर दिया।  जिससे यूनिट को बंद करना पड़ा है । परियोजना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खराबी को दुरुस्त किया जा रहा है , और सुबह तक यूनिट को चला दिया जायेगा।