रायबरेली-हत्या कर फेंके गए अधेड़ के कपड़े बरामद , हत्या के मिले अहम साक्ष्य

रायबरेली-हत्या कर फेंके गए अधेड़ के कपड़े बरामद , हत्या के मिले अहम साक्ष्य
रायबरेली-हत्या कर फेंके गए अधेड़ के कपड़े बरामद , हत्या के मिले अहम साक्ष्य

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली - तीन दिन पहले क्षेत्र के मंडप रोड के पास सुनसान स्थान पर मिले अधेड़ के अर्धनग्न शव के मामले में बुधवार को पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है । घटना स्थल से थोड़ी दूर पर मृतक के कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए है । घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे है ।
         ज्ञात हो कि सोमवार दोपहर बाद एक अर्धनग्न शव गंदा नाला पुल के पास सुनसान स्थान में खेत के पास मिला था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे ।बताया जाता है कि उसकी हत्या करके शव को फेंक गया है। इसकी पहचान मंगलवार को रमेश गौड़ पुत्र रामराज गौड़ निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। मृतक घटना स्थल से थोड़ी दूर पर मकान बनाकर रहता था । वह रविवार को घर से निकला था । 
      शव की पहचान होने के बाद बुधवार को पुलिस ने घटना स्थल के आसपास छानबीन की तो थोड़ी दूर पर एक अर्धनिर्मित भवन के पास उसके कपड़े वा चप्पल बरामद हुए हैं । इसी अर्धनिर्मित मकान में राजगीर काम कर रहे थे लेकिन घटना के दिन से काम बंद और सारे लोग गायब है। जिससे प्रतीत होता है कि इसी कन्नी से उस पर प्रहार किया गया है । यही नहीं मृतक के शरीर पर भी चोट और जलने के निशान है । बुधवार को मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है।हाला की मामले में कभी तक हरिजनों कोई तहरीर नहीं दी। उधर पुलिस भी पोस्टमर्डम रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रही है।हालांकि परिजन हत्या की आसंक्का कर रहे है!